''आप सबको प्यार..मां बनने के बाद परिणीति चोपड़ा का नया पोस्ट, बधाइयों के लिए जताया फैंस का आभार
Tuesday, Oct 21, 2025-05:26 PM (IST)

मुंबई. परिणीत चोपड़ा और रााघव चड्ढा की ये दिवाली बेहद खास रही। दिवाली के एक दिन पहले कपल ने 19 अक्टूबर को एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया। परिणीति के मां बनने की खबर राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें खूब बधाइयां देते नजर आए। वहीं, अब मां बनने के बाद परिणीति चोपड़ा का नया पोस्ट सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
न्यूली मॉम परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, 'आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद! हम हर संदेश को पढ़कर बहुत खुश हैं। आप सबको प्यार, परी और राघव।'
राघव ने किया था पोस्ट
बता दें, इससे पहले राघव चड्ढा ने पत्नी परिणीत के साथ एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- 'हमारा नन्हा मेहमान आ गया! हमारी बाहें और दिल भरे हुए हैं। पहले हम दो थे, अब हमारा परिवार पूरा है।'
परीणीति-राघव की शादी
परिणीति और राघव ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी रचाई थीथी। इससे पहले 13 मई, 2023 को दिल्ली में उनकी सगाई हुई थी। वहीं, अब शादी के 2 साल बाद कपल ने एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया है, जिसे पाकर उनकी खुशियों में चार-चांद लग गए हैं।