बेटी क्लिन संग पत्नी और न्यूबॉर्न ट्विन्स से मिलने अस्पताल पहुंचे राम चरण, शेयर की तीन बच्चों के पिता बनने की खुशी

Sunday, Feb 01, 2026-03:07 PM (IST)

मुंबई. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला के घर फिर से बच्चों की किलकारी गूंजी है। कपल ने 31 जनवरी को जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है और अब दोनों तीन बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं। इस गुड न्यूज के बाद फैंस और सेलेब्स की ओर से कपल को खूब बधाइयां मिल रही हैं। वहीं, जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद राम चरण हैदराबाद में अपनी पत्नी और नवजात बच्चों से मिलने अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे राम चरण को अंदर जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक्टर अपनी दो साल की बेटी क्लिन कारा को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। वह अपनी पत्नी और नवजात बच्चों से मिलने के लिए अस्पताल के अंदर जाना चाहते हैं, लेकिन वहां मौजूद भीड़ उन्हें चारों ओर से घेर लेती है। भीड़ की वजह से हालात ऐसे बन जाते हैं कि राम चरण को अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए लोगों को हटाना और धक्का देना पड़ता है। वीडियो में वह साफ तौर पर परेशान और चिंतित दिखाई दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

 

एक्टर ने खुद शेयर की गुड न्यूज

अस्पताल पहुंचने के बाद राम चरण ने खुद भी सोशल मीडिया के जरिए अपने जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशी फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने पोस्ट में लिखा- यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमें एक बेटा और एक बेटी हुई है। दो बेटियों और एक बेटे का होना हमें बहुत खुशी देता है। हमारी ज़िंदगी की महिलाएं हमारी सबसे बड़ी ताकत रही हैं। मैं अपने सभी फैंस, परिवार और शुभचिंतकों का बहुत आभारी हूं जो हर पल हमारे साथ खड़े रहे और हमारा साथ दिया।

 
बता दें, राम चरण और उपासना की प्रेम कहानी भी काफी खास रही है। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2011 में सगाई की थी। इसके एक साल बाद, 2012 में हैदराबाद में भव्य समारोह के साथ दोनों ने शादी कर ली। शादी के कई साल बाद, 2023 में उनके घर पहली बार किलकारियां गूंजी थीं, जब उनकी बेटी क्लिन कारा का जन्म हुआ। अब जुड़वा बच्चों के आगमन से राम चरण और उपासना का परिवार और भी बड़ा हो गया है।  
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News