पोती से मिलने पहुंची सलीम खान की दोनों बीवियां सलमा और हेलेन, 35 साल बाद खान परिवार में आईं नन्हीं लक्ष्मी

Tuesday, Oct 07, 2025-10:46 AM (IST)

मुंबई: एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान 58 की उम्र में दूसरी बार पापा बने हैं।  रविवार, 5 अक्टूबर अरबाज खान ने दूसरी पत्नी शूरा खान ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। शूरा ने एक बेटी को जन्म दिया। खान परिवार में 35 साल बाद बेटी आई है तो जश्न का दौर जारी है। खान परिवार का हर सदस्य बेहद खुश है।

PunjabKesari

 

सलमान खान भी इस खुशी के पल में अपने भाई और भाभी के साथ समय बिताने के लिए मुंबई लौट रहे हैं। इन सबके बीच सलीम खान की दोनों बीवियां सलमा खान और हेलेन अस्पताल पहुंच रही हैं।अब एक वीडियो सामने आया है जिसमेंसलमा खान और हेलेन पोती से मिलने के लिए दोनों ही पूरे जोश में निकल पड़ी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

नवजात बच्ची के आने से खान परिवार में अपार खुशी आई है, जो नए सदस्य के घर आने का जश्न मनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। हालांकि कपल ने अभी तक अपने बच्चे के बारे में सोशल मीडिया पर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट में मां और बच्चे के स्वास्थ्य पर एक अपडेट दिया गया है, जिसमें कहा गया है, 'मां और बच्चा दोनों ठीक हैं। यह पूरे परिवार के लिए एक भावुक पल है और वे बहुत खुश हैं।'

PunjabKesari

एक साल तक डेटिंग करने के बाद 24 दिसंबर, 2023 को अरबाज और शूरा ने शादी कर ली। इसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए और ये अर्पिता खान शर्मा के मुंबई स्थित घर पर हुआ था। 

PunjabKesari

 


बता दें कि खान परिवार में किसी लड़की का जन्म पूरे 56 साल बाद हुआ है। इससे पहले सलमान ने अर्पिता को अडॉप्ट किया था और तब से किसी लड़की का जन्म नहीं हुआ। अर्पिता की एक बेटी जरूर है लेकिन वो खान परिवार की नातिन है न कि पोती। सलमान खान की बहन अलवीरा का जन्म 1969 में हुआ था तब से अब जाकर किसी बच्ची का जन्म हुआ है क्योंकि अर्पिता अडॉप्टेड हैं और उनकी उम्र 35 साल है तो देखा जाए तो खान परिवार में 35 साल बाद दोबारा लक्ष्मी आई है।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News