Sridevi Death Anniversary: बेटी जाह्नवी की पसंद पर मां को नहीं था यकीन, खुद चुनना चाहती थीं सही जीवनसाथी
Monday, Feb 24, 2025-01:01 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी ने अपनी दमदार एक्टिंग से करोड़ों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। उनकी फिल्मों को आज भी दर्शक उतना ही पसंद करते हैं। हालांकि, श्रीदेवी को इस दुनिया से गए कई साल हो चुके हैं, लेकिन वह आज भी फैंस की यादों में जिंदा हैं।
श्रीदेवी को जाह्नवी की पसंद पर नहीं था भरोसा
श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी कपूर की शादी खुद अपनी पसंद के लड़के से करवाना चाहती थीं। जाह्नवी ने खुद एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि उनकी मां को उनकी पसंद पर भरोसा नहीं था, इसलिए वह खुद उनके लिए एक अच्छा लाइफ पार्टनर चुनना चाहती थीं।
मां खुद करना चाहती थीं सही लड़के की तलाश
एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने बताया था, 'मां मुझसे कहती थीं कि उन्हें मेरे जजमेंट पर भरोसा नहीं है। इसलिए वे खुद मेरे लिए एक सही पार्टनर की तलाश करेंगी। क्योंकि मैं बहुत जल्दी किसी के भी प्यार में पड़ जाती हूं।'
शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं जाह्नवी?
इन दिनों जाह्नवी कपूर का नाम शिखर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन उन्हें कई बार साथ देखा गया है। जाह्नवी सोशल मीडिया पर भी शिखर के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिससे फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
कैसा लड़का चाहिए जाह्नवी को?
जाह्नवी ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह शादी के लिए कैसे लड़के को पसंद करेंगी। उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसा पार्टनर चाहिए जो टैलेंटेड हो और अपने काम को लेकर एक्साइटेड हो। मैं उसे देखकर प्रेरित हो सकूं और उससे कुछ नया सीख सकूं। इसके अलावा, उसका सेंस ऑफ ह्यूमर भी बहुत अच्छा होना चाहिए।'
फैंस के दिलों में आज भी जिंदा हैं श्रीदेवी
गौरतलब है कि श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को दुबई में निधन हो गया था। हालांकि, उनकी बेहतरीन फिल्मों और शानदार अभिनय की वजह से वह आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं। उनकी बेटी जाह्नवी कपूर भी बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना रही हैं और फैंस को उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है।