दूसरी बार मां बनीं गौहर खान, बेटे की किलकारियों से फिर गूंजा आंगन

Wednesday, Sep 03, 2025-02:34 PM (IST)

मुंबई: एक्ट्रेस गौहर खान दूसरी बार मां बन गई हैं। जी हां, 1 सितंबर को गौहर ने पति जैद दरबार संग दूसरे बच्चे का स्वागत किया।  गौहर ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया। इसकी जानकारी गौहर ने इंस्टा पर एक कार्ड शेयर  कर दी। इसमें लिखा है0 'जेहान अपने बड़े भाई का स्वागत करने के लिए तैयार है, जिसका जन्म 1 सितंबर, 2025 को हुआ है।' 

PunjabKesari

 

इस पोस्ट के साथ गौहर ने अपने दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों की दुआओं का शुक्रिया अदा किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

 

गौहर खान और जैद दरबार ने 25 दिसंबर, 2020 को शादी की थी। उन्होंने 10 मई, 2023 को अपने पहले बच्चे जेहान का स्वागत किया। 

PunjabKesari

गौहर ने 2009 की फिल्म 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर' से अपने बॉलीवुड में कदम रखा।2013 में रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' की विजेता बनीं। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में  जैसे 'इश्कजादे', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', और 'बेगम जान' में काम किया। गौहर  'खतरों के खिलाड़ी 5' और 'इंडियाज रॉ स्टार' जैसे टीवी शो में भी काम किया है। वहीं जैद दरबार संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे हैं। जैद एक  कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं।
 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News