दामाद-बेटी संग लंच करने निकले दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा, पिता की तरह ससुर का ख्याल रखते दिखे शरमन जोशी

Sunday, Feb 15, 2026-04:38 PM (IST)

मुंबई. हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा आज भी फैंस के बीच खास पहचान रखते हैं। 90 साल की उम्र में भी वह अक्सर परिवार के साथ समय बिताते नजर आते हैं। इसी बीच हाल ही में उन्हें अपनी बेटी प्रेरणा और दामाद शरमन जोशी के साथ मुंबई में लंच के लिए बाहर जाते देखा गया।

 

PunjabKesari

मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर प्रेम चोपड़ा को पैपराजी ने कैमरे में कैद किया। इस दौरान शरमन जोशी अपने ससुर का हाथ थामे हुए नजर आए। वह उन्हें बड़े प्यार और जिम्मेदारी के साथ अंदर ले जाते दिखे और बाहर निकलते समय भी उनका सहारा बने रहे। तस्वीरों और वीडियो में साफ दिखाई दिया कि शरमन अपने ससुर का पूरा ध्यान रख रहे हैं।

PunjabKesari

यह पहली बार नहीं है जब शरमन जोशी को प्रेम चोपड़ा का ख्याल रखते हुए देखा गया हो। इससे पहले भी कई मौकों पर वह अपने ससुर के साथ स्पॉट किए गए हैं। दोनों के बीच मजबूत पारिवारिक रिश्ता साफ झलकता है। शरमन अक्सर एक बेटे की तरह प्रेम चोपड़ा की जिम्मेदारी निभाते नजर आते हैं।

दिसंबर में बिगड़ी थी तबीयत

दिसंबर 2025 में प्रेम चोपड़ा की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उस समय शरमन जोशी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को उनकी सेहत के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि प्रेम चोपड़ा को ‘एओर्टिक स्टेनोसिस’ नाम की दिल से जुड़ी बीमारी हो गई है। हालांकि, कुछ दिनों के इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी और वह घर लौट आए थे। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News