सना और अनस सैयद की शादी को 1 महीना पूरा, वीडियो शेयर कर बोली 'मेरी जिंदगी का सबसे बेस्ट फैसला'

Monday, Dec 21, 2020-05:14 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस सना खान शादी के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। सना ने मुफ्ती अनस सैयद से शादी कर ली थी। सना और अनस सैयद की  शादी को एक महीना पूरा हो गया है। शादी के एक साल पूरे होने पर सना ने सोशल मीडिया पर एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। जो खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari
वीडियो में सना फार्म पर साइन करती हुई नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने अपने ऊपर ऑरेंज कलर का दुपट्टा ले रखा है। जिसमें सना बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। वीडियो शेयर करते हुए सना ने लिखा- 'पिछले महीने इसी दिन मैंने कुबूल है कहा था। आज एक महीना हो चुका है, बस ऐसे ही हंसते-हंसते पूरी जिंदगी निकल जाए। मैंने जिंदगी का बेस्ट फैसला लिया है। मेरी सासू मां ने मेरे लिए यह दुपट्टा बनाया था।' फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

बता दें सना ने 20 दिसंबर को मुफ्ती अनस सैयद से शादी कर ली थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ थी। एक्ट्रेस ने अचानक शादी करके सबको शॉक्ड कर दिया था। हाल ही में लोगों ने सना और अनस सैयद की जोड़ी को बेमेल बताया जिसका अनस सैयद ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

 

PunjabKesari


Parminder Kaur

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News