करवाचौथ पर मस्जिद पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा, पति जहीर संग शेयर की तस्वीरें देख भड़के लोग, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब – बोलीं 'इतना तो हमें भी आता है'

Saturday, Oct 11, 2025-04:36 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर सोशल मीडिया की सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि करवाचौथ पर शेयर की गई कुछ खास तस्वीरें हैं। पति जहीर इकबाल के साथ अबू धाबी की शेख जायद ग्रैंड मस्जिद से शेयर की गई इन तस्वीरों पर जहां कई लोगों ने प्यार जताया, वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। मगर, सोनाक्षी ने भी ट्रोल्स को करारा जवाब देकर ये साबित कर दिया कि उन्हें अपनी सीमाओं और संस्कारों की पूरी समझ है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले की पूरी कहानी-

अबू धाबी की मस्जिद में दिखीं सोनाक्षी-जहीर
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने करवाचौथ के खास मौके पर अपने पति जहीर इकबाल के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। ये तस्वीरें अबू धाबी की शेख जायद ग्रैंड मस्जिद से थीं, जहां दोनों सुकून के कुछ पल बिताते नजर आए। सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा:"थोड़ा सा सुकून मिला, यहीं अबू धाबी में।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

मस्जिद में जूते पहनने पर मचा विवाद
कुछ यूजर्स ने तस्वीरों को देखकर दावा किया कि सोनाक्षी और जहीर मस्जिद के भीतर जूते पहनकर गए थे। इस पर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई। एक यूजर ने लिखा:“मस्जिद में जूते पहनकर जाना मना होता है।”

सोनाक्षी ने दिया मुंहतोड़ जवाब
एक्ट्रेस ने बिना देर किए इन आरोपों का खंडन करते हुए कमेंट में जवाब दिया:“इसीलिए हम जूतों के साथ अंदर नहीं गए। ध्यान से देखिए, हम मस्जिद के बाहर ही हैं। अंदर जाने से पहले उन्होंने हमें जूते उतारने के लिए जगह दिखाई थी और हमने वहीं जूते उतार दिए थे। इतना तो हमें भी पता है। चलिए, अब आगे बढ़िए।”सोनाक्षी का यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कई फैंस ने उनकी तारीफ भी की।

दीपिका की तुलना से फिर उठा विवाद
कुछ समय पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी अबू धाबी की इसी मस्जिद में एक ऐड शूट के दौरान नजर आए थे। दीपिका के हिजाब पहनने को लेकर उन्हें भी ट्रोल किया गया था। ऐसे में सोनाक्षी की तस्वीरों ने एक बार फिर वही बहस छेड़ दी।एक यूजर ने समर्थन में लिखा: “मंदिर हो या मस्जिद, दोनों जगह सिर ढकना आध्यात्मिक बात है। चाहे आप किसी भी धर्म के हों।”

सोनाक्षी-जहीर की शादी
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने जून 2024 में मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। समारोह में सिर्फ परिवार और बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के बाद कपल ने मुंबई के बास्टियन में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी दी थी, जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की।


News Editor

Rahul Rana

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News