देसी लुक में Jhanvi Kapoor ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, शेयर की स्टनिंग तस्वीर और वीडियो

Tuesday, Sep 24, 2024-11:22 AM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपने स्टाइलिश लुक के लिए मशहूर हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वे देसी लुक में नजर आ रही हैं। 

PunjabKesari

इस तस्वीर में जान्हवी ने नीले रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी है, साथ में मैचिंग ब्लाउज भी है। उनके लाइट मेकअप, सिल्वर ईयररिंग्स, झुमका, कंगन और माथे पर बिंदी उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

बता  दें, इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने अपनी आने वाली फिल्म 'देवरा' की टीम का धन्यवाद किया। इस फिल्म के जरिए वह साउथ सिनेमा में कदम रख रही हैं, जिसमें वे मेगास्टार जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगी। 'देवरा' 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

PunjabKesari

उनका यह देसी अवतार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है, और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों की खूब तारीफ हो रही है। एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, "मलयालम सुनने के लिए बेताब हूँ," जबकि अन्य फैंस ने कहा, "सुपर!" इस तरह फैंस उनकी लुक और फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार करते नजर आ रहे हैं।


Content Editor

Shivani Soni

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News