जिया खान मामले में बरी होने के बाद गुरुद्वारा बंगला साहिब में नतमस्तक हुए सूरज पंचोली, दोनों हाथ जोड़ लिया आशीर्वाद

Thursday, May 04, 2023-04:08 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. जिया खान मामले में बरी होने के बाद सूरज पंचोली ने चैन की सांस ली है। 10 साल से चल रहे केस में सीबीआई कोर्ट ने 28 अप्रैल को फैसला सुनाते हुए सूरज पंचोली को बरी कर दिया था। जिया मामले में राहत मिलने के बाद सूरज पंचोली बीते बुधवार गुरुद्वारा बंगला साहिब में आशीर्वाद लेने पहुंचे, जिसकी तस्वीरें एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही चर्चा का विषय बन गई हैं।

PunjabKesari

 

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सूरज पंचोली गुरुद्वारा बंगला साहिब में सरोवर के पास दोनों हाथ जोड़ नतमस्तक हो रहे हैं। इसके बाद वह जल से अपने हाथ भी धोते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह ब्लू टी-शर्ट और डेनिम के साथ सिर पर केसरी रुमाल पहने नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari


बता दें, जिया खान की मौत के आरोप से बरी होने के बाद सूरज पंचोली ने बीते शुक्रवार लोगों के लिए धन्यवाद नोट लिखा, जिन्होंने उनकी कानूनी लड़ाई के दौरान हमेशा उनका समर्थन और विश्वास किया।

 

गौरतलब है कि जिया खान 3 जून, 2013 को मुंबई में अपने जुहू स्थित घर में मृत पाई गई थीं। पुलिस ने बाद में एक्ट्रेस द्वारा लिखे छह पन्नों के एक सुसाइड नोट के आधार पर सूरज को गिरफ्तार कर लिया था और उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। सूरज जिया के साथ रिलेशनशिप में थे।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News